Weather Update: मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक गिरा पारा, दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट

15 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया। सुबह 5:30 बजे तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे निचला स्तर है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 15, 2026

Weather Update: 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन दिल्ली में ठंड ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे निचले स्तरों में से एक है। सुबह के समय घने कोहरे ने हालात और कठिन बना दिए। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

Weather Update: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आपके जिले का हाल

मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update
मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक गिरा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मॉडरेट से लेकर अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति की सुबह पारा दो डिग्री तक दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

शीतलहर और ठंडी हवाओं का असर

IMD के मुताबिक, 16 जनवरी तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर बनी रह सकती है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे धूप नहीं निकलेगी। इसके अलावा करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं के कारण ठंड का एहसास और ज्यादा बढ़ जाएगा। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

प्रदूषण से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

ठंड और कोहरे के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी बेहद खराब हो गई है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 तक पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बुजुर्ग, बच्चे और सांस के मरीज सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें।

राहत की उम्मीद कब?

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 जनवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे दिन में कुछ राहत मिलेगी। हालांकि 18 से 19 जनवरी के बीच हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे सुबह की ठंड फिर से बढ़ सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

Weather Update
मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक गिरा पारा

IMD का कहना है कि 16 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। लेकिन 20 से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है और ठंड का प्रकोप दोबारा बढ़ सकता है।

Weather Update: ठंड से राहत की शुरुआत, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल…