Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 29 मार्च को भी हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम या रात से पश्चिमी यूपी में बारिश की शुरुआत होगी, जिसका असर धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों तक भी पहुंचेगा।
Kal Ka Mausam: सावधान! अगले 48 घंटे भारी, घर से निकलने के पहले चेक करें वेदर अपडेट
बारिश का पूर्वानुमान

30 मार्च को बारिश तेज होगी और 31 मार्च तक इसका क्रम जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
29 मार्च को दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। हालांकि देर शाम से मौसम बदलने के कारण पारा नीचे जाने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को भी यही क्रम बना रहेगा। 1 अप्रैल से मौसम सामान्य हो जाएगा और तेज धूप निकलने लगेगी।
बिजली गिरने और धूल भरी हवाओं की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
फसलों पर असर
तेज हवाओं और बारिश का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आंधी के बीच ओले गिरने की संभावना जताई है। गेहूं की फसल तेज हवाओं से प्रभावित हो सकती है। वहीं, बारिश से भीगी सरसों की फलियां सूखने के बाद चिपक जाती हैं, जिससे दाने गिरकर खराब हो जाते हैं। किसानों को इस स्थिति से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बारिश से सुहावना मौसम
इस समय खेतों में सरसों की कटाई के बाद फसलें पड़ी हुई हैं। बारिश के कारण किसानों को नुकसान तो हो रहा है, लेकिन आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे में अमेठी, गोरखपुर, मेरठ और वाराणसी जैसे जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया।
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 1 अप्रैल से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है और धूप निकलने लगेगी।
Weather Update: राजस्थान में मौसम का अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना









