Weather Update: वाराणसी-प्रयागराज समेत 20 जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट, शून्य हुई विजिबिलिटी

उत्तर प्रदेश में दो दिन की धूप के बाद फिर कोहरा लौटेगा। 11 जनवरी से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह घना कोहरा छाएगा। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 11, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दो दिन की धूप के बाद प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की सफेद चादर फैलने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड का असर और बढ़ेगा। राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया कि 11 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 300 से 500 मीटर तक दृश्यता वाला कोहरा देखने को मिलेगा।

Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ ठंड से ठिठुर रहे दिल्लीवाले, अगले 48 घंटे भारी

20 जिलों में घना कोहरा

Weather Update
20 जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा छाएगा। इनमें चित्रकुट, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर शामिल हैं। इन जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जहां मिलेगी धूप

प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा। अयोध्या, अमेठी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, झांसी, इटावा, ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, कन्नौज और उन्नाव में आसमान साफ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

लखनऊ और नोएडा का मौसम

Weather Update
20 जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना रहेगा। अनुमान है कि लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम तापमान 22°C रहेगा। बीते 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान में 3°C की गिरावट दर्ज की जाएगी। नोएडा में भी सुबह हल्का कोहरा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 6°C और अधिकतम तापमान 17°C रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में भी मौसम इसी तरह का रहेगा। ऐसी स्थिति अगले 4 से 5 दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

ठंड का दोबारा प्रहार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 5°C तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड का असर और तेज होगा। बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान आजमगढ़ में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 3.7°C तक गिर गया।

Weather Update: तमिलनाडु में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, चेन्नई समेत इन जिलों में मंडरा रहा है खतरा!