Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

नए साल की शुरुआत के साथ देशभर में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 1, 2026

Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट, ठिठुरन ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में ठंड और बारिश की संभावना

Weather Update
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है तो प्रदूषण से मामूली राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 से 400 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बेहद तीव्र है। गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को कई जिलों में कोहरे और शीतलहर के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मुज्जफरनगर और बिजनौर शामिल हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में कोहरे और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी।

कोहरे की चेतावनी वाले जिले

वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, औरेया और आगरा में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर दिन चढ़ने के साथ धूप निकल सकती है।

बिहार में शीतलहर और कोहरे का असर

Weather Update
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को करीब 25 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, दरभंगा, नालंदा, नवादा, भागलपुर, किशनगंज, मधुबनी और हाजीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे नए साल की शुरुआत और अधिक ठंडी हो सकती है।

Weather Update: ताज के दीदार में बाधा बनेगा कोहरा! नए साल पर आगरा में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट