Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अब मौसम विभाग (IMD) ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से आने वाले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी यूपी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।
Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, आगे और गिर सकता है तापमान
खिली धूप और बढ़ता तापमान

आज, बुधवार 25 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिले फिलहाल ‘ग्रीन ज़ोन’ में हैं, जिसका अर्थ है कि आज कहीं भी भारी बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है।
दिन के समय आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, रात के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी रहेगी। लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में आज का दिन गर्मी भरा रह सकता है, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
इन जिलों में अलर्ट
गुरुवार, 26 मार्च से मौसम में असली बदलाव शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसमान में काले बादलों का डेरा शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर,
इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
नोएडा-गाजियाबाद और पूर्वी यूपी का पूर्वानुमान
27 मार्च से बारिश का यह दौर और भी व्यापक हो जाएगा। इसका असर केवल पश्चिमी यूपी तक सीमित न रहकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों तक भी पहुंचेगा। नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। शुक्रवार (27 मार्च) तक प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में बिजली की कड़क के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
राजधानी लखनऊ की स्थिति
लखनऊ में आज यानी बुधवार को धूप खिली रहेगी और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। यहाँ अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने की उम्मीद है। गुरुवार को भी यहाँ गर्मी का असर दिखेगा, लेकिन 27 मार्च को राजधानी में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तापमान का गणित
आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी, खासकर पश्चिमी यूपी में पारा 5 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, बारिश शुरू होने के बाद इसमें स्थिरता आएगी। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे रातें आरामदायक बनी रहेंगी।
Weather Update: यूपी में आज नहीं होगी बारिश, तापमान में उछाल तय









