Weather Update: यूपी में मानसून फिर एक्टिव, भारी बारिश और मेघगर्जन से बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज मध्य और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर की शुरुआत भी प्रदेश में तेज बारिश के साथ हुई है। प्रयागराज समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और मजबूत हो गया है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस मौसम प्रणाली का असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों

पूर्वी और मध्य यूपी में सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पूर्वांचल में मानसून का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बना हुआ है।

लखनऊ समेत इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

राजधानी लखनऊ में भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर में भी भारी बारिश के आसार हैं।

इनमें कई स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बदायूं, बरेली और पीलीभीत में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, झांसी, ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों में हालात पर नजर बनाए हुए है। मौसम का यह दौर आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

Weather Alert 28 August: यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश,