Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ जनवरी की शुरुआत, जानें अपने शहर के तापमान का हाल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद ठंड फिर से तेज़ हो जाएगी।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 2, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन मुश्किल हो गए। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों में लोगों को मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड और कोहरा फिर से बढ़ने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

शुष्क मौसम और कोहरे का असर

Weather Update
कड़ाके की ठंड के साथ जनवरी की शुरुआत

मौसम विभाग ने 2 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी और कुछ जगहों पर तो जीरो मीटर विजिबिलिटी तक दर्ज होने की संभावना है। यह स्थिति सड़क और रेल यातायात को प्रभावित कर सकती है।

किन जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने 34 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है।

पश्चिमी यूपी: नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा।

पूर्वी व मध्य यूपी: जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर।

इन जिलों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की धूप निकलने से ठंडक में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कोहरे का असर फिलहाल जारी रहेगा।

सबसे ठंडा जिला

Weather Update
कड़ाके की ठंड के साथ जनवरी की शुरुआत

बीते 24 घंटों में बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। यह सीज़न का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके अलावा गोरखपुर, हरदोई, अयोध्या, सुल्तानपुर, बरेली और शाहजहांपुर भी सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे, जहां न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी मामूली उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट, ठिठुरन ने तोड़ा रिकॉर्ड