Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राजधानी वासियों को इस चिपचिपी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम ही है, हालांकि हल्की बौछारें थोड़ी राहत जरूर दे सकती हैं।
Weather Update: यूपी में बारिश पर लगेगा ब्रेक! 29 अगस्त के बाद बदलेगा मौ
1 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखाएगा। 1 सितंबर तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ चुनिंदा इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके विपरीत, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
तापमान और पिछले 24 घंटों की स्थिति
राजधानी में बुधवार को बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम आंका गया। एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक शहर में कुल 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आज गुरुवार (27 अगस्त) को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। आज शहर का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी, जिससे उमस का असर थोड़ा महसूस हो सकता है।
पिछले 24 घंटों का विस्तृत मौसम विश्लेषण
बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और आंधी की घटनाएं भी देखने को मिलीं। राजधानी के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि शेष हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर बना रहा। कुल मिलाकर पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33-34 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।
इस अवधि में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं और बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हवा की अधिकतम गति 23 किमी/घंटा तक पहुंच गई। वहीं, वातावरण में नमी (Humidity) का स्तर न्यूनतम 98 प्रतिशत और अधिकतम 67 प्रतिशत के बीच बना रहा, जो उमस की मुख्य वजह रहा।
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें पूरा अपडेट










