Weather Update: नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में गिरेगा ओला, IMD का अलर्ट!

उत्तर प्रदेश में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 22 मार्च तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 19, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम अचानक बदल गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपती धूप से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में चेतावनी

Weather Update
नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में गिरेगा ओला

गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी यूपी के करीब 39 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 20 मार्च को इसका असर मध्य और पूर्वी यूपी तक दिखाई देगा। शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है।

प्रभावित जिलों की सूची

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी है। यहां कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को यहां तेज बारिश की संभावना है।

तापमान में गिरावट

Weather Update
नोएडा-गाजियाबाद समेत कई शहरों में गिरेगा ओला

बुधवार शाम को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अचानक 5-7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना है।

राहत की उम्मीद

लगातार हो रही बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मार्च के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन फिलहाल प्रदेश में ठंडी हवाओं और बारिश का दौर जारी रहेगा।

Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव, गर्मी की दस्तक के बीच बारिश को लेकर नया अपडेट