Weather Update: यूपी में बदलते मौसम का असर, हल्की धूप के बीच बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी 2026 को हल्की धूप के बीच मौसम में बदलाव का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2-3 दिनों में कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज, 16 फरवरी 2026, मौसम में हल्की धूप के बीच बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी माह में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में इसका प्रभाव सबसे अधिक महसूस होगा।

Weather Update: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की संभावना

राजधानी लखनऊ का मौसम

Weather Update
यूपी में बदलते मौसम का असर

लखनऊ में तापमान बढ़ने का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों में शहर का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस बार फरवरी माह सामान्य से अधिक गर्म रहने वाला है। 16 फरवरी को लखनऊ में सुबह से मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सुबह और रात का तापमान दोपहर की तुलना में काफी कम रहेगा।

तापमान के रुझान और IMD का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। इससे रात में ठंड पहले की तुलना में कम महसूस होगी।

हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिसमें आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, हाथरस। मौसम के इस बदलाव से ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बादलों और संभावित बारिश के कारण वातावरण में बदलाव दिखाई देगा।

मौसम विशेषज्ञ की सलाह

Weather Update
यूपी में बदलते मौसम का असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 17 और 18 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आगरा मंडल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा कि बाहरी कामों की योजना बनाने से पहले मौसम अपडेट देखना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी को हल्की धूप और बदलते मौसम के संकेत हैं। अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। लखनऊ समेत दक्षिणी और बुंदेलखंड के जिलों में इस बदलाव का असर ज्यादा दिख सकता है। लोगों को बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी जाती है।

Kal Ka Mausam: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल