Weather Update: दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और दक्षिण दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में बादल बरसने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 31, 2026

Weather Update: दिल्ली और इसके आस-पास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था, लेकिन अब प्रकृति ने थोड़ी राहत देने का मन बना लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमानों की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बड़ा और खुशनुमा बदलाव देखने को मिलने वाला है।

Weather Update: मार्च में मानसून जैसा मिजाज! दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी के बीच फिर अलर्ट जारी

सोमवार को हुई बूंदाबांदी ने घोली हवा में ठंडक

Weather Update
दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार (30 मार्च) को दिल्ली के आसमान में अचानक काले घने बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इस अचानक हुए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बढ़ रही तपिश और गर्मी से काफी हद तक सुकून मिला है।

मंगलवार को झमाझम बारिश के आसार

अगर आज, यानी मंगलवार (31 मार्च) के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए रहने की बात कही है। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली समेत राजधानी के कई अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली से सटे बॉर्डर वाले जिलों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादल बरसने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने सचेत किया है कि इस बारिश के साथ इन तमाम इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी और आसमान में बिजली चमकने की भी घटनाएं हो सकती हैं।

जानिए कैसा रहेगा आज तापमान का हाल

बारिश और बादलों की लुका-छिपी के बीच दिल्ली के तापमान में अगले दो दिनों के दौरान अच्छी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को इसके 32°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि पिछले दिनों यह 36°C के आंकड़े तक पहुंच गया था। रात के समय मौसम सुहावना रहेगा और न्यूनतम पारा 17°C से 19°C के इर्द-गिर्द बना रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का ‘येलो अलर्ट’ और पिछले दिनों का लेखा-जोखा

आपको बता दें कि मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए विभाग ने पहले ही रविवार (29 मार्च) तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इसके तहत तेज बारिश, आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी दी गई थी। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान 21°C दर्ज किया गया था, जिसमें हल्की बूंदाबांदी के साथ 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थीं। इस दिन आसमान आंशिक रूप से साफ रहा और तापमान 32°C (अधिकतम) व 18°C (न्यूनतम) रहा।

रविवार को मौसम अचानक ज्यादा उग्र हुआ। सुबह से लेकर शाम तक गरज के साथ बौछारें पड़ीं और 30-40 किमी/घंटा की गति से धूल भरी हवाएं चलीं। मौसम में आ रहे इन उतार-चढ़ावों को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Kal Ka Mausam: स्पीड से चलेंगी हवाएं! दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल