Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ ठंड से ठिठुर रहे दिल्लीवाले, अगले 48 घंटे भारी

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न्यूनतम तापमान 3°C तक गिर गया है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 और 12 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 11, 2026

Weather Update: दिल्ली एनसीआर इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। 10-11 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 3°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए 11 और 12 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Weather Update: तमिलनाडु में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, चेन्नई समेत इन जिलों में मंडरा रहा है खतरा!

ठंड और कोहरे का असर

Weather Update
रिकॉर्ड तोड़ ठंड से ठिठुर रहे दिल्लीवाले

शनिवार और रविवार की रात से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। शाम होते ही कई इलाकों में कोहरा छा गया और सुबह तक घना कोहरा बना रहा। शीतलहर की दस्तक के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने इसे ‘बेहद ठंडा दिन’ की श्रेणी में रखा है। रविवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर केवल 50 मीटर रह गई थी, जो कुछ घंटों बाद 100 मीटर तक सुधरी।

तापमान और वायु गुणवत्ता

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 295 रहा, जो प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

नोएडा: तापमान 18/7°C, AQI 357

गाजियाबाद: तापमान 18/6°C, AQI 374

गुरुग्राम: तापमान 17/6°C, AQI 248

ग्रेटर नोएडा: तापमान 18/6°C, AQI 261

फरीदाबाद: तापमान 18/6°C, AQI 238

लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं ने शीतलहर के असर को और बढ़ा दिया है। इससे ठंड का अहसास और ज्यादा तीव्र हो गया है।

येलो अलर्ट और पूर्वानुमान

Weather Update
रिकॉर्ड तोड़ ठंड से ठिठुर रहे दिल्लीवाले

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 और 12 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान 3°C के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। खासकर रात और सुबह के समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 13 जनवरी से तापमान में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंचने का अनुमान है।

Weather Update: लखनऊ से नोएडा तक ठंड का असर हुआ कम, कोहरे से भी मिली राहत