Weather Update: यूपी के 30 से अधिक जिलों में शीतलहर का कहर, जानें कब मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में 4 जनवरी 2026 को शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 37 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 4, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हो रहा है, जहां दिन में भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर और ज्यादा देखने को मिल रहा है।

Weather Update: श्रीनगर में भी पारा माइनस के पार, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान

यातायात और जनजीवन पर असर

Weather Update
कब मिलेगी राहत

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लोगों को सुबह ऑफिस जाने में कठिनाई हो रही है। शनिवार को प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घने कोहरे और शीतदिवस का प्रकोप जारी रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में अत्यंत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 37 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है।

किन जिलों में Cold Day का अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर और इटावा में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे ठंडा दिन बस्ती

Weather Update
कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को यूपी में सबसे ठंडा दिन बस्ती में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। हरदोई में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीगढ़ में 6.4 डिग्री, आगरा में 6.9 डिग्री, इटावा में 7.4 डिग्री, कानपुर में 7.2 डिग्री और बरेली में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री, बाराबंकी में 14.5 डिग्री, नजीबाबाद में 14.2 डिग्री और मुरादाबाद में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले चार दिन का पूर्वानुमान

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 5 से 9 जनवरी तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान घने कोहरे का असर जारी रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा। बर्फीली हवाओं के कारण भीषण ठंड बनी रहेगी।

Weather Update: दिल्ली में सर्दी का सितम, विजिबिलिटी जीरो, शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें