Weather Update: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार

राज्य में पछुआ हवाओं के असर से कोहरा और हल्की ठंड बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। पटना समेत 14 जिलों में अधिकतम तापमान घटा है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

Weather Update: बिहार में पछुआ हवा ने ठंडक और कनकनी को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम हल्की ठंड का असर रहेगा। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव का असर पटना सहित 14 जिलों में देखा गया, जहां अधिकतम तापमान में कमी आई है।

Weather Update: बारिश और बर्फबारी के अलग-अलग रंग! यूपी समेत अन्य राज्यों का जानें हाल

प्रमुख शहरों का तापमान

Weather Update
पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड

पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोपालगंज में यह 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। किशनगंज में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 23.8 12.8
गया 24.6 9.6
भागलपुर 24.5 10.4
मुजफ्फरपुर 22.8 12.6

हवा और कोहरे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पछुआ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। वाल्मीकि नगर में दृश्यता केवल 500 मीटर तक दर्ज की गई, जो सबसे कम रही।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रति चक्रवात का असर बनने के आसार हैं। इसके चलते पछुआ हवा और तेज हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: शीतलहर और कोहरे का असर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम?