Weather Update: लखनऊ से अयोध्या तक ‘कोल्ड-डे’ का अलर्ट, 25 जिलों में थमी जिंदगी की रफ्तार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 8, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को भी 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है।

UP Weather Update: यूपी में अगले 48 घंटे भारी! लखनऊ-प्रयागराज समेत कई शहरों में घने कोहरे और गलन का डबल अटैक

तापमान में उतार-चढ़ाव

Weather Update
लखनऊ से अयोध्या तक ‘कोल्ड-डे’ का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कोहरे की परत बनी रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन जल्द ही यह फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हालात

प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे नोएडा, मेरठ और झांसी में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। वहीं पूर्वी यूपी में लखनऊ से अयोध्या और वाराणसी तक शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलेंगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

शीत दिवस की चेतावनी वाले जिले

मौसम विभाग ने जिन 25 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी दी है, उनमें शामिल हैं—

लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली।

यलो अलर्ट वाले जिले

इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, सँभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बुलंदशहर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे ठंडे जिले

प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में अयोध्या और आजमगढ़ शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, चुर्क और अलीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जनजीवन पर असर

कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। दृश्यता कम होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।

स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं

Weather Update
लखनऊ से अयोध्या तक ‘कोल्ड-डे’ का अलर्ट

ठंड को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं और दिन में निकलने वाली हल्की धूप भी राहत नहीं दे पा रही है।

अलाव का सहारा

बर्फीली हवाओं और गलन से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का असर इतना गहरा है कि दिन में भी लोग गर्म कपड़ों और हीटर का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। यह सर्दी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा।

Weather Update: उत्तर भारत में कुदरत का डबल अटैक, शीतलहर के बीच अब इन 3 राज्यों में भारी बारिश का खतरा!