Weather Update: बिहार इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। पछुआ हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जनवरी की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शीत लहर, कोल्ड-डे और कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, और ठिठुरने लगी राजधानी; 15 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं!
सुबह और रात में घना कोहरा

सुबह और देर रात को कोहरा इतना घना हो जाता है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। दृश्यता कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रह सकती है।
बीते 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में ठंड का असर जारी रहा। सुबह 10 बजे तक कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते नजर आए। बक्सर, मुंगेर, छपरा, पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल में कोल्ड-डे की स्थिति रही। छपरा में शीत लहर का असर देखा गया।
तापमान की बात करें तो, शेखपुरा में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबौर (भागलपुर) में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 40 मीटर तक पहुंच गई।
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को भी ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।इन जिलों में दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान का अनुमान—

अधिकतम तापमान: 16 से 18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 8 से 10 डिग्री सेल्सियस
दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
आगे का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 48 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में कोहरा भी बना रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी।
Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, 24 घंटे में कोहरे से राहत लेकिन गलन बरकरार









