Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। कहीं धूप और शुष्क हवाएं चल रही हैं तो वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 मार्च को भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Kal Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा? जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल
पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। पश्चिमी संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। सतही हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
नोएडा से लखनऊ तक का मौसम
राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादलों का डेरा रहेगा। सुबह मौसम साफ़ रहेगा लेकिन दोपहर बाद बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में सुबह साफ़ मौसम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद बादल गहराने और बारिश की संभावना है। आगरा में भी दोपहर बाद बारिश के आसार हैं।
आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
आज सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा और कासगंज में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बादलों का दौर
बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत कबीर नगर, मीरजापुर और जौनपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
1 और 2 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
Weather Update: मार्च में मानसून जैसा मिजाज! दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी के बीच फिर अलर्ट जारी









