Weather Update: UP में बादलों का डेरा, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी

यूपी में अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लखनऊ, नोएडा सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है। कभी धूप खिलती है तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते हैं और बारिश हो जाती है। इस बदलाव से वातावरण सुहाना हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहेगा।

Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश; जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

2 अप्रैल का पूर्वानुमान

Weather Update
UP में बादलों का डेरा

गुरुवार, 2 अप्रैल को प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकांश जिलों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी वर्षा की संभावना नहीं है। इस दिन किसी विशेष चेतावनी की घोषणा भी नहीं की गई है।

प्रमुख शहरों का हाल

लखनऊ: सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक हल्की धूप निकलेगी, लेकिन बाद में फिर से बादलों का दौर शुरू होगा।

नोएडा और गाजियाबाद: सुबह से ही बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने का अनुमान है।

आगरा: सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बादल छंटने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

प्रदेश में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

3 अप्रैल का पूर्वानुमान

पश्चिमी यूपी के जिलों—नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और मथुरा—में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

4 और 5 अप्रैल का पूर्वानुमान

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। कई जगहों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही, ओलावृष्टि की भी संभावना है।

6 अप्रैल से सामान्य मौसम

6 अप्रैल से मौसम सामान्य होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी सुधार होगा और बारिश का सिलसिला थम जाएगा।

तापमान में गिरावट

मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है।

Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में भारी बारिश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का जानें हाल