Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए अलर्ट! तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग (IMD) का ऑरेंज अलर्ट: आज (11 जून) 70 किमी/घंटे की रफ़्तार वाली तेज़ हवाओं, धूल भरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।

Weather Update

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 11, 2026

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण आज मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है। पिछले कुछ दिनों से आसमान से बरसती आग से बेहाल दिल्लीवासियों को आज आंधी-तूफान और बारिश के चलते झुलसती गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 63 जिलों में बारिश को लेकर IMD अलर्ट

आज का मौसम

मौसम विभाग ने गुरुवार (11 जून) के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोपहर तक आसमान में पूरी तरह से बादल छा जाने की उम्मीद है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने, बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

दिन के समय हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो शाम या रात होते-होते 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अगर तापमान की बात करें, तो आज राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों का हाल

बुधवार (10 जून) को भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का तीखा रुख देखने को मिला। हालांकि, कुछ इलाकों में हुई बेहद हल्की बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ज्यादा तपिश रिज और पालम इलाकों में महसूस की गई, जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके अलावा अयानगर में 43.0 डिग्री, सफदरजंग और लोधी रोड में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में 20-25 किमी/घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, जो कुछ झोंकों के साथ रिकॉर्ड 120 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच गईं। दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) भी दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं होगा। लेकिन प्री-मानसून की इन गतिविधियों के कारण 12 जून 2026 तक तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से सीधी राहत मिलेगी। हालांकि, इस राहत के बाद तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

दिल्ली में मानसून की दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को परमानेंट राहत के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 जून से 30 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में दस्तक देने के बाद यह वेदर सिस्टम उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

Weather Update: आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें कब होगी बारिश और कब घटेगी गर्मी