Weather Update: ठंड के बाद बारिश का संकट, यूपी-राजस्थान समेत 9 राज्यों में अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। 22 से 25 जनवरी के बीच कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 20, 2026

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित कुल 9 राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को ठंड का असर फिर से महसूस होगा।

Weather Update: दिल्ली में बदलेगा मौसम, ठंड के साथ बरसात और कोहरे का अलर्ट

9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Weather Update
ठंड के बाद बारिश का संकट

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: 20 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है, जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पंजाब: 22 से 25 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: 20 और 21 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी को सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप निकलने से ठंड थोड़ी कम महसूस हुई। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। आने वाले 3-4 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में बदलता मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। शीतलहर और कोहरे का असर अब कम हो रहा है।

बाराबंकी, कानपुर और रायबरेली: इन जिलों में कोहरा कम दर्ज किया गया।

ग्रामीण इलाकों: हल्का से मध्यम कोहरा अभी भी बना हुआ है।

वाराणसी: दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहा।

पश्चिम यूपी: सुबह कोहरा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ छंट गया।

Weather Update
ठंड के बाद बारिश का संकट

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अलग रंग दिखाए। दिन का तापमान 5 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बादलों की आवाजाही के कारण रात का तापमान भी बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार सुबह धुंध छाएगी और दिन में मौसम साफ रहेगा। बादलों और छिटपुट बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में मौसम का बदलाव

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 20 जनवरी से पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: बारिश और बर्फबारी का दौर! यूपी समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम