Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी की दस्तक, मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा

मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को वाराणसी और झांसी प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में लू चलने की संभावना है।

Weather Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 1, 2026

Weather Today: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही मौसम का स्वरूप तेजी से बदलने लगा है। होली से पहले ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह और रात की हल्की ठंडक अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है, लेकिन दोपहर की धूप अब शरीर को झुलसाने लगी है। रजाई और कंबल अलमारियों में सिमटने लगे हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिलेगी।

Kal Ka Mausam: मौसम का डबल असर! कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश की चेतावनी

वाराणसी और झांसी में सबसे ज्यादा तपिश

Weather Update
उत्तर प्रदेश में गर्मी की दस्तक

गर्मी का असर सबसे पहले पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिखना शुरू हुआ है। वाराणसी शनिवार को 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में तापमान 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज और बांदा में भी पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यह साफ संकेत है कि प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से तेजी से गर्म हो रहे हैं।

तेज हवाओं का असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इन हवाओं के कारण तापमान में अचानक बड़ा उछाल नहीं होगा। लेकिन जैसे ही हवा की गति धीमी होगी, गर्मी अपना असली रंग दिखाएगी। अनुमान है कि सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी और पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस बार क्यों होगी ज्यादा गर्मी?

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सर्दी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहे और बारिश भी सामान्य से कम हुई। इसके अलावा, ‘ला-निना’ की स्थितियों में बदलाव और ‘नीनो’ परिस्थितियों के प्रभाव के कारण मार्च से मई तक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि तराई और पूर्वांचल में लू के दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ और बढ़ती धूप

4 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल 5 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी दोपहर की धूप चुभने लगी है। आने वाले 48 घंटों में यहां तापमान 1-2 डिग्री और बढ़ सकता है।

Weather Update: होली से पहले ही तपने लगा उत्तर प्रदेश, तीखी धूप ने बढ़ाया पारा; जानें कब मिलेगी राहत?