गंगा में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी, कौशांबी के घाटों पर बढ़ा बाढ़ का खतरा

लखनऊ यूपी-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यूपी में गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कौशांबी स्थित शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर एवं कुबरीघाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो बुधवार सुबह तक लगातार बढ़ता रहा। बढ़ते जलस्तर से कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आरती घाट का चबूतरा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि पक्के घाट की कई सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं। यूपी में बारिश भले ही अब तक मानक के अनुरूप नहीं हो सकी है पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

लखनऊ
यूपी-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यूपी में गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कौशांबी स्थित शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर एवं कुबरीघाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो बुधवार सुबह तक लगातार बढ़ता रहा। बढ़ते जलस्तर से कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आरती घाट का चबूतरा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जबकि पक्के घाट की कई सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं।

यूपी में बारिश भले ही अब तक मानक के अनुरूप नहीं हो सकी है पर गंगा में पानी बढ़ने लगा है। उत्तराखंड समेत अन्य प्रांतों में हो रही बारिश के पानी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। घाटों पर मौजूद गोताखोर मो.मकबूल ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक गंगा के जलस्तर में लगभग डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से घाट का आरती स्थल और कई सीढ़ियां पानी में समा गई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर लगातार बारिश होती रही तो आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है।

नायब तहसीलदार विनय कुमार ने बताया कि बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लेखपालों, राजस्व कर्मियों और पुलिस टीम को गंगा के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई दल का भी गठन किया गया है, जो किसी भी विषम परिस्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आवश्यक राहत उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

यूपी में तीन दिन बाद बारिश
यूपी में अभी बारिश का दौर थमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बारिश तीन दिन बाद रविवार से होनी है। ऐसे में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ौतरी होनी है।