झारखंड में निकाय चुनाव के 25 या 26 को मतदान और 28 को होगी मतगणना!

रांची. झारखंड में नगर निकाय चुनाव के प्रस्ताव को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को सहमति दे दी। 27 जनवरी को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जबकि मतदान 25 या 26 फरवरी को कराए जा सकते हैं। 28 फरवरी या एक मार्च को मतगणना हो सकती है। तीन-चार मार्च को होली है, ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पहले पूरी करने का प्रस्ताव है। सूत्रों की मानें तो राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जनवरी को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके एक सप्ताह में सारी तैयारियां पूरी की जाएंगी। 26 जनवरी के बाद चुनाव की अधिसूचना जारी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के प्रस्ताव को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को सहमति दे दी। 27 जनवरी को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जबकि मतदान 25 या 26 फरवरी को कराए जा सकते हैं। 28 फरवरी या एक मार्च को मतगणना हो सकती है। तीन-चार मार्च को होली है, ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पहले पूरी करने का प्रस्ताव है।

सूत्रों की मानें तो राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जनवरी को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके एक सप्ताह में सारी तैयारियां पूरी की जाएंगी। 26 जनवरी के बाद चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकेगी। सात कार्य दिवसों तक नामांकन की अवधि हो सकेगी। ऐसे में तीन-चार फरवरी तक नामांकन होगा। स्क्रूटनी और नामांकन वापसी के लिए दो से तीन दिनों का समय दिया जा सकेगा। ऐसे में छह-सात फरवरी तक स्क्रूटनी व नामांकन वापसी की सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी। इसके बाद 10 फरवरी तक प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जा सकेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को ही कैबिनेट की स्वीकृति के लिए चुनावी कार्यक्रमों की सूची सरकार को भेज दी थी। कैबिनेट में चुनाव कार्यक्रम संबंधी बंद लिफाफे पर सहमति दे दी गई। उसके बाद उसे स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेज दिया गया।

Leave a Comment

2