चंडीगढ़
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर पात्रता साबित करनी होगी।
निर्वाचन विभाग के अनुसार एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूचियों से डुप्लीकेट, अपात्र और मृत व्यक्तियों की प्रविष्टियां हटाना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न हो। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से फील्ड स्तर पर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है।
घर-घर पहुंच रहे BLO, दस्तावेजों की हो रही जांच
SIR अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) फील्ड में जाकर मतदाताओं का वेरिफिकेशन कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों के आधार पर तय किया जाएगा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में बरकरार रखा जाए या नहीं।
28,134 मामलों की हो चुकी सुनवाई
निर्वाचन विभाग के अनुसार, अब तक 28,134 मामलों की सुनवाई असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO) कर चुके हैं। इनमें से 20,343 मामलों का निपटारा हो चुका है, जबकि 7,791 मामले अभी जांच के स्तर पर हैं।
44,877 और मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस
अभियान के अगले चरण में बाकी मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके तहत 44,877 अतिरिक्त नोटिस जारी किए जाने हैं। दस्तावेजों और पात्रता की जांच के बाद वोटर लिस्ट में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
नाम कटने की स्थिति में क्या होगा?
निर्वाचन विभाग का उद्देश्य अपात्र नाम हटाने के साथ-साथ योग्य मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना भी है। इसलिए नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से तय समय सीमा के भीतर संबंधित BLO या AERO के समक्ष आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है। समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
नोटिस, दस्तावेज या मामले की स्थिति से जुड़ी किसी परेशानी के लिए मतदाता 1950 हेल्पलाइन, 1800-11-1950 टोल-फ्री नंबर, Voter Helpline App, Voters' Service Portal या अपने क्षेत्र के BLO/AERO कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
28,134 मामलों की सुनवाई, 20,343 का निपटारा
सत्यापन के दौरान जिन मतदाताओं की प्रविष्टियों के संबंध में अतिरिक्त जांच या दस्तावेजी पुष्टि की आवश्यकता है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। अब तक संबंधित सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के समक्ष 28,134 मामलों की सुनवाई हो चुकी है।
इनमें दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद 20,343 मामलों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 7,791 मामले अभी जांच के अधीन हैं। निर्वाचन विभाग ने बताया कि 44,877 शेष नोटिस भी तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही जारी किए जाएंगे।
जल्द जमा करें दस्तावेज
निर्वाचन विभाग ने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित एईआरओ या अपने बीएलओ के पास आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं। विभाग का कहना है कि समय पर दस्तावेज जमा कराने से मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा और पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
1950 पर मिलेगी मदद
एसआईआर से संबंधित किसी भी जानकारी, नोटिस या आवेदन की स्थिति जानने के लिए मतदाता 1950 वोटर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 पर भी 24 घंटे सहायता उपलब्ध है। मतदाता 1950 पर एसएमएस, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप और निर्वाचन आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं।










