Vivo V70: लीक हुई Vivo V70 सीरीज प्राइस, जानें कितना होगा पावरफुल

Vivo V70 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है, जिससे स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ सकता है। ऐसे में सवाल है, क्या Vivo V70 मिड-रेंज सेगमेंट में गेम चेंजर बनेगा?

Vivo V70

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 24, 2026

Vivo V70:स्मार्टफोन ब्रांड Vivo जल्द ही भारत में अपनी नई Vivo V70 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है, जिनमें IMDA और भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) शामिल हैं। इसके साथ ही, इनकी कीमत और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारियां भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।

Grok AI: Grok AI में आया नया Voice और Video फीचर, जानें इसकी खासियत

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V70 और V70 Elite का डिजाइन लगभग एक जैसा होगा। दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा और फ्रंट कैमरे के लिए पंच-होल डिजाइन मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन होगा, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और हाई-रेजोल्यूशन आउटपुट प्रदान करेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

लीक हुई Vivo V70 सीरीज प्राइस
लीक हुई Vivo V70 सीरीज प्राइस

Vivo V70 सीरीज को हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Vivo V70 Elite में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये दोनों प्रोसेसर स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

Aadhaar और मोबाइल लिंक कराया है? सावधान! नई साइबर फ्रॉड ट्रिक से खाली हो सकता है अकाउंट

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेटअप इस सीरीज की खासियत होगा। दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों को बेहतरीन अनुभव देगा।

बैटरी और चार्जिंग

हाल ही में EU एनर्जी लेबल वेबसाइट पर इस सीरीज को V2538 मॉडल नंबर के साथ देखा गया, जहां बैटरी की जानकारी सामने आई। Vivo V70 में 6320mAh बैटरी और Vivo V70 Elite में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है। दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आएंगे, यानी पानी और धूल से सुरक्षित रहेंगे। चार्जिंग के लिए इनमें 55W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

WhatsApp Web वर्ज़न पर वॉइस और वीडियो कॉल फीचर की शुरुआत, डेस्कटॉप ऐप की अब कोई जरूरत नहीं