Virat kohli: मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कोहली इन दिनों एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। एक मशहूर जर्मन मॉडल और इन्फ्लुएंसर की तस्वीर लाइक करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर खुद उस मॉडल ने सामने आकर अपनी बात रखी है।
इंटरनेट पर बढ़ता डिजिटल विवाद
बताते चले कि, विराट कोहली अक्सर अपनी फिटनेस और खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनके द्वारा जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की फोटो लाइक करने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो; इससे पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर पर भी उनके लाइक को लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसे क्रिकेटर ने बाद में ‘एल्गोरिदम की समस्या’ बताया था। लिजलैज के मामले में भी जैसे ही यह खबर फैली, नेटिजन्स ने कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने फोटो को अनलाइक कर दिया।
सुर्खियों में आने पर मॉडल की पहली प्रतिक्रिया
एक इंटरव्यू में लिजलैज ने इस पूरे घटनाक्रम पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि जब वह सोकर उठीं, तो खुद को खबरों में देखकर दंग रह गईं। लिजलैज के अनुसार, उन्हें इस सोशल मीडिया गतिविधि और वायरल न्यूज के बारे में तब तक पता नहीं था, जब तक उनके डीएम (डायरेक्ट मैसेज) में लोगों ने लेखों के लिंक नहीं भेजे। उन्होंने कहा कि लोग इस छोटे से लाइक को लेकर काफी उत्साहित थे और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही थी।
विराट के फोटो अनलाइक करने पर मॉडल का दुख
जब लिजलैज से पूछा गया कि कोहली ने बाद में उनकी फोटो को अनलाइक कर दिया, तो उन्होंने क्रिकेटर के प्रति सहानुभूति जताई। मॉडल ने कहा, “मुझे उनके लिए बुरा लगा कि एक छोटे से कदम को इतनी बड़ी हेडलाइन और नेशनल न्यूज बना दिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि लोगों ने इतनी जल्दी इसे कैसे नोटिस किया। हालांकि, वह इस बात के लिए आभारी हैं कि एक महान खिलाड़ी ने उनके कंटेंट को सराहा, भले ही उनका कोई विशेष इरादा न रहा हो।
भारतीय संस्कृति की प्रशंसक
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, लिजलैज कोई साधारण इन्फ्लुएंसर नहीं हैं, बल्कि वह एक सिंगर और ट्रैवल व्लॉगर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित व्लॉग्स बनाती हैं। वह भारत के कई हिस्सों का दौरा कर चुकी हैं और इसी साल जनवरी में हरियाणा की एक शादी में भी शामिल हुई थीं। लिजलैज ने बताया कि वह पिछले साल भारत दौरे के दौरान विराट कोहली के खेल से परिचित हुईं और तभी से वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की बड़ी प्रशंसक बन गई हैं।









