Vinod Kashyap Hatyakand Dehradun: बीजेपी नेता की हत्या के बाद देहरादून में तनाव, बुलडोजर एक्शन शुरू

उत्तराखंड के देहरादून (सहसपुर) में खेत में पानी लगाने और पैसों के लेनदेन के विवाद में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प हो गई।

Vinod Kashyap Hatyakand Dehradun

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 14, 2026

Vinod Kashyap Hatyakand Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में शनिवार को हुई एक खूनी वारदात ने पूरे इलाके को सांप्रदायिक तनाव की आग में झोंक दिया है। खेत में पानी लगाने और पैसों के लेन-देन के मामूली विवाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के नेता विनोद कश्यप (45 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जानलेवा हमले में विनोद के दो भाई, अशोक और राजेश समेत परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चूंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था, इसलिए घटना ने तेजी से सांप्रदायिक रंग ले लिया। वारदात के बाद आक्रोशित बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में भारी हंगामा, आगजनी और पथराव किया। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे देहरादून जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

MP की लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, CM मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 37वीं किस्त की रकम

सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई बेरहमी

इस हत्याकांड का एक बेहद सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और हथौड़ों से विनोद कश्यप और उनके साथियों पर बेरहमी से हमला करते हुए साफ दिख रहे हैं। हरबर्टपुर के स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व बीडीसी (BDC) प्रत्याशी विनोद ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सभी हत्यारों की गिरफ्तारी या उनका पुलिस एनकाउंटर नहीं हो जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

13 आरोपियों पर एफआईआर

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रज्जाक, इम्तियाज, सलमान और अमन समेत कुल 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए पुलिस की 6 विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

उधर, उग्र भीड़ की मांग पर प्रशासन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए फरार आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य आरोपी की विशाल प्रॉपर्टी को जमींदोज (ध्वस्त) किया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के लोग “जय श्री राम” के नारे लगाते देखे गए।

आरोपी के घर में लगाई आग

वारदात के बाद भड़के जनआक्रोश के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। एएसपी (ASP) पंकज गैरोला के मुताबिक, पूरे बैरागीवाला और विकासनगर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

चप्पे-चप्पे पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। आला अधिकारियों ने रात भर खुद मौके पर डटकर मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर हाईवे से हटाया।

“नस्लें याद रखेंगी ऐसी कार्रवाई होगी” — विधायक मुन्ना सिंह

इस जघन्य हत्याकांड पर राजनीतिक गलियारों में भी भारी उबाल है। स्थानीय भाजपा विधायक मुन्ना सिंह ने न्यूज़18 से बातचीत में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन उनके खिलाफ ऐसी नजीर पेश करने वाली सख्त कार्रवाई करेगा जिसे उनकी नस्लें याद रखेंगी। फिलहाल, पुलिस ने बॉर्डर इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है और जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने व शांति बनाए रखने की अपील की है।

Rahul Gandhi: गले नहीं लगाऊंगा… राहुल गांधी के बयान से INDIA ब्लॉक में हलचल