विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल: कर्नाटक का स्कोर पहुंचा 50 के पार, करुण नायर क्रीज पर मौजूद

बेंगलुरु विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों टीमों जारी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप बी में विदर्भ ने सात मैच खेलते हुए पांच में जीत दर्ज की है, जबकि कर्नाटक ने इतने ही मैच खेलते हुए 6 मुकाबले जीते हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आईं है, जिसमें हर बार कर्नाटक ने बाजी मारी है। इस मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर भी नजरें होंगी। उन्होंने मौजूदा सत्र में चार शतक जड़े हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 15, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

बेंगलुरु
विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को कर्नाटक और विदर्भ के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों टीमों जारी टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप बी में विदर्भ ने सात मैच खेलते हुए पांच में जीत दर्ज की है, जबकि कर्नाटक ने इतने ही मैच खेलते हुए 6 मुकाबले जीते हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आईं है, जिसमें हर बार कर्नाटक ने बाजी मारी है। इस मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर भी नजरें होंगी। उन्होंने मौजूदा सत्र में चार शतक जड़े हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अमन मोखाड़े ने भी टूर्नामेंट में खूब रन बटोरे हैं।
 
कर्नाटक का स्कोर 50 के पार
शुरुआती दो झटकों के बाद कर्नाटक की पारी संभलती हुई दिखाई दे रही है। करुण नायर का साथ ध्रुव प्रभाकर दे रहे हैं। कर्नाटक का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

Leave a Comment