Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते सितारों, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के लिए आखिरकार वह खबर आ गई है जिसका उन्हें वर्षों से इंतज़ार था। लंबे समय तक चली डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए, इस ‘पावर कपल’ ने अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
ब्रेकिंग: होली के मौके पर वृंदावन में नहीं होंगे ठाकुर जी के दर्शन, नई अपडेट जारी
शाही शादी के लिए उदयपुर पहुंचा ‘VIROSH’ का परिवार
आपको बता दे कि, शादी की खबरों के बीच, सोमवार को विजय और रश्मिका को उनके परिवार के साथ उदयपुर में देखा गया। राजस्थान की झीलों की नगरी अब इस भव्य विवाह उत्सव की गवाह बनने वाली है। एयरपोर्ट पर दोनों सितारों के साथ उनके माता-पिता और करीबी रिश्तेदार भी नजर आए, जिससे यह साफ हो गया है कि शादी की रस्में अब बस शुरू होने ही वाली हैं।
रस्मों और समारोहों का पूरा शेड्यूल
जानकारी के अनुसार, इस जोड़े की शादी का कार्यक्रम बेहद भव्य होने वाला है। शादी की तारीख 26 फरवरी तय की गई है। उत्सव की शुरुआत 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की सेरेमनी के साथ होगी। इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी की रस्म रखी गई है, जिसमें परिवार और चुनिंदा दोस्त शामिल होंगे। इस तीन दिवसीय उत्सव के लिए उदयपुर के एक आलीशान पैलेस को पूरी तरह से बुक किया गया है।
एयरपोर्ट पर दिखा दूल्हा-दुल्हन का स्टनिंग लुक
हाल ही में एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा सफ़ेद शर्ट और ब्लैक जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं रश्मिका ने अपने ‘बॉसी लुक’ से सबका ध्यान खींचा। रश्मिका ने मीडिया का अभिवादन हाथ जोड़कर किया और दोनों के चेहरों पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। फैंस उनके इस लुक और केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’
दिलचस्प बात यह है कि विजय और रश्मिका ने अपनी इस नई शुरुआत को एक खास नाम दिया है— ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ (Vijay + Rashmika)। यह नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इंटरनेट पर प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर भी काफी चर्चा है कि वे अपनी शादी के दिन कौन सा आउटफिट पहनेंगे। क्या वे पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान चुनेंगे या किसी मशहूर डिज़ाइनर का मॉडर्न कलेक्शन, यह देखना दिलचस्प होगा।









