VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू, उदयपुर में जापानी डाइनिंग और पूल पार्टी की धूम!

सालों के इंतजार के बाद विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। 'गीता गोविंदम' की इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने अब असल जिंदगी में एक होने का फैसला किया है। 'ViRosh' के नाम से मशहूर इस जोड़ी की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

VIROSH Wedding: सालों से चल रही अटकलों और फैंस के लंबे इंतजार के बाद, दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के दो सबसे चर्चित सितारे, विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अखिकार अपने प्यार पर अधिकारिक मुहर लगा दी है. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली यह जोड़ी अब असल जिंदगी में एक होने जा रही है।

Rashmika-Vijay Wedding: 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर के इस पैलेस में होगा ग्रैंड जश्न

फैंस के दिए नाम ‘विरोश’ को मिला आधिकारिक सम्मान

बताते चले कि, 22 फरवरी को पावर कपन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल जॉइंट नोट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न केवल अपने रिश्ते की पुष्टि की, बल्कि अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ विरोश” का नाम भी दिया। उन्होंने बताया कि यह नाम उनके उन प्रशंसकों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने सालों पहले उन्हें यह टैग दिया था। कपल ने लिखा कि उनके खुद के कुछ सोचने से पहले ही फैंस ने उन्हें एक कर दिया था, इसलिए वे इस प्यार को सम्मान देते हुए इसी नाम से अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं।

उदयपुर में शाही प्री-वेडिंग उत्सव की शानदार झलकियां

आपको बता दे कि, शादी का जश्न राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में सोफिस्टिकेटेड लग्जरी और हाई-एनर्जी सेलिब्रेशन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक विशेष ‘जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस’ की झलक दिखाई, जहां टेबल को ब्लश पिंक लिली, ताजे सेब और अंगूरों से खूबसूरती के साथ सजाया गया था। यह सेटअप उनकी पसंद और भव्यता को बखूबी बयां कर रहा है।

विजय देवरकोंडा का रिलैक्स्ड अंदाज और पूल साइड मस्ती

जहां एक तरफ रश्मिका ने डाइनिंग और सजावट की खूबसूरती पेश की, वहीं विजय देवरकोंडा ने उत्सव का एक बेफिक्र और जोशीला पहलू साझा किया। विजय ने अपने दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जो डेस्टिनेशन वेडिंग की सुकून भरी और मजेदार वाइब को दर्शाती है। उनकी यह ‘बॉयज गैंग’ के साथ की मस्ती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

हैदराबाद में हुई गुप्त सगाई और 26 फरवरी का इंतजार

इंडस्ट्री के गलियारों से आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो, इस जोड़ी ने पिछले साल अक्टूबर में ही हैदराबाद में एक निजी समारोह के दौरान सगाई कर ली थी। अब यह कपल 26 फरवरी, 2026 को शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहा है। उनकी प्रेम कहानी पर्दे पर ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थी और अब उदयपुर के शाही महल इस ऐतिहासिक मिलन के गवाह बनेंगे। देशभर के फैंस अपने पसंदीदा ‘विरोश’ को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेसब्री से पल-पल की अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

O Romeo BO Day 11: दूसरे मंडे गिरा कलेक्शन, पर शाहिद कपूर बनाने वाले हैं करियर का बड़ा रिकॉर्ड