Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। शादी के लंबे इंतजार के बाद फैंस को जिस खबर का इंतजार था, वह आखिरकार सामने आ गई है। 7 जनवरी 2026 को इस जोड़े ने अपने नन्हे राजकुमार के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक
बताते चले कि, कैटरीना और विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने लाडले का नाम ‘विहान कौशल’ (Vihaan Kaushal) रखा है। हालांकि, कपल ने अभी तक बच्चे का चेहरा (Face Reveal) नहीं दिखाया है, लेकिन साझा की गई तस्वीर में नन्हे विहान का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसे विक्की और कैटरीना ने बड़े प्यार से थाम रखा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने विहान को अपनी ‘रोशनी की किरण’ बताया है।
विहान नाम का अर्थ
आपको बता दे कि, विक्की-कैटरीना के बेटे के नाम का चयन काफी सोच-समझकर किया गया है। ‘विहान’ एक संस्कृत शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘भोर’ (Dawn), ‘सुबह’ या ‘सूर्योदय’। यह नाम ‘नई शुरुआत’, ‘आशा’ और ‘उजाले’ का प्रतीक माना जाता है। कपल ने इस नाम के जरिए यह संदेश दिया है कि उनके जीवन में विहान का आना एक नई और सुनहरी सुबह की तरह है, जिसने उनके संसार को खुशियों से भर दिया है।
फिल्म ‘उरी’ से स्पेशल कनेक्शन
सोशल मीडिया पर इस नाम की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि इसका सीधा संबंध विक्की कौशल के करियर की सबसे सफल फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से है। आपको बता दें कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में विक्की कौशल के किरदार का नाम मेजर विहान सिंह शेरगिल था। इस फिल्म ने न केवल विक्की को नेशनल अवॉर्ड दिलाया, बल्कि उन्हें बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल कर दिया। फैंस का मानना है कि अपने बेटे का नाम विहान रखकर विक्की ने अपने उस यादगार किरदार को हमेशा के लिए अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।
नवंबर 2025 में हुआ था जन्म
विहान कौशल का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। इससे पहले 23 सितंबर 2025 को कैटरीना और विक्की ने एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। शादी के बाद से ही फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही 7 जनवरी को बेटे के नाम की घोषणा हुई, फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर आम प्रशंसकों तक, हर कोई इस नन्हे स्टार किड पर अपना प्यार लुटा रहा है और कपल को बधाइयाँ दे रहा है।
बिपाशा बसु की फिटनेस जर्नी: 47 साल की उम्र में भी अनुशासन और ताकत पर करती हैं फोकस










