Venezuela Blast: राजधानी काराकास में एक के बाद एक 7 धमाके, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा!

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास और ला गुआइरा पोर्ट पर हुए धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। हालात गंभीर होने पर एयरस्पेस खाली कर दिया गया और अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से अपने नागरिक विमानों के लिए वेनेज़ुएला के हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Venezuela Blast

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 3, 2026

Venezuela Blast: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला अचानक तेज धमाकों से दहक उठा। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार धमाके केवल कराकास तक सीमित नहीं रहे, बल्कि मैक्वेटिया शहर के पास स्थित ला गुआइरा पोर्ट क्षेत्र में भी विस्फोट और आग की खबरें सामने आई हैं। यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है क्योंकि यहां प्रमुख बंदरगाह और हवाई गतिविधियां संचालित होती हैं।

Gen- Z Protest Against Khamenei: ईरान में खामेनेई के खिलाफ बगावत। .. तख्तापलट का काउंटडाउन!

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर

Venezuela Blast
राजधानी काराकास में एक के बाद एक 7 धमाके

धमाकों के तुरंत बाद हालात इतने गंभीर हो गए कि वेनेज़ुएला का एयरस्पेस लगभग पूरी तरह खाली हो गया। कई विमानों ने सुरक्षा कारणों से अपने रूट बदल लिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा। यह स्थिति न केवल वेनेज़ुएला बल्कि पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गई है।

अमेरिका का सुरक्षा कदम

धमाकों के बाद अमेरिका ने बड़ा सुरक्षा कदम उठाते हुए अपने सभी नागरिक विमानों के लिए वेनेज़ुएला के एयरस्पेस में प्रवेश पर रोक लगा दी। अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटी ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। मगर यह पाबंदी अमेरिकी सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों पर लागू नहीं होगी। इस फैसले से साफ है कि अमेरिका हालात को बेहद संवेदनशील मान रहा है और किसी भी संभावित खतरे से बचना चाहता है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति का बयान

वेनेज़ुएला में हुए धमाकों पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गंभीर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस समय कराकास पर बमबारी की जा रही है और पूरी दुनिया को सतर्क हो जाना चाहिए। उनके अनुसार वेनेज़ुएला पर मिसाइलों के जरिये हमला हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (OAS) और संयुक्त राष्ट्र (UN) को तुरंत आपात बैठक बुलानी चाहिए, ताकि हालात पर चर्चा कर जरूरी कदम उठाए जा सकें।

क्षेत्रीय तनाव की आशंका

विश्लेषकों के अनुसार अगर कराकास पर हमले की पुष्टि होती है तो यह पूरे लैटिन अमेरिका के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। वेनेज़ुएला पहले से ही राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में किसी बाहरी हमले की आशंका क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकती है। फिलहाल वेनेज़ुएला सरकार की ओर से आधिकारिक सैन्य या हमले संबंधी पुष्टि सामने नहीं आई है।

Brazil Bus Accident: बस-ट्रक की टक्कर में 11 की गई जान, 7 घायलों की हालत नाजुक