Vande Mataram Guidelines: MHA ने जारी की नई गाइडलाइन, राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ के सभी छंद अनिवार्य

गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी सरकारी और निजी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ के सभी छह छंद गाने को अनिवार्य कर दिया। यूपी और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने इसे राष्ट्रीय गौरव और संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया, स्कूलों और सरकारी संस्थानों में भी लागू।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 13, 2026

Vande Mataram Guidelines: गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के गौरव को बढ़ाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इस निर्णय के तहत अब किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ के सभी छह पदों का गायन अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक, भाजपा शासित राज्यों के दिग्गजों ने इस कदम को “राष्ट्रीय गौरव” का विषय बताया है।

Vande Mataram New Guidelines: राष्ट्रगीत पर खड़े होने की नई गाइडलाइन, गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश जारी

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फैसले को बताया “गर्व का क्षण”

आपको बता दे कि, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्रालय के इस आदेश का गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ को गजट में अधिसूचित करना हर भारतीय के लिए सम्मान की बात है। मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि अब राष्ट्रीय गीत को पूर्ण सम्मान के साथ जन-गण-मन से पहले प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

सांसद सुधा मूर्ति का समर्थन

बताते चले कि, इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रसिद्ध लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने भी अपनी सहमति दी है। उन्होंने सरल शब्दों में देश के दोनों प्रतीकों के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। सुधा मूर्ति ने कहा कि उन्हें ‘वंदे मातरम’ और ‘जन गण मन’ दोनों ही अत्यंत प्रिय हैं, और इनका साथ आना सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् अनिवार्य करने के निर्देश पर सियासी घमासान, मुस्लिम संगठनों का विरोध

गृह मंत्रालय (MHA) की नई नियमावली

यूनियन होम मिनिस्ट्री द्वारा जारी डिटेल्ड गाइडलाइंस में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी आयोजन के दौरान जब दोनों गीत गाए जाएंगे, तो ‘वंदे मातरम’ के आधिकारिक संस्करण के सभी छह छंदों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वाधीनता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय प्रतीकों के पूर्ण महत्व से रूबरू कराना है।

CM मोहन यादव ने किया आदेश लागू करने का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में इस निर्देश को तुरंत प्रभावी करेगी। यादव के अनुसार, यह फैसला उन स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, और यह पूरे देश को भावनात्मक रूप से एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा।

Vande Mataram New Guidelines: राष्ट्रगीत पर खड़े होने की नई गाइडलाइन, गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश जारी

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया ऐतिहासिक कदम

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे “देर से आया लेकिन दुरुस्त फैसला” करार दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि स्कूलों में वंदे मातरम के सभी पदों के गायन से भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना प्रज्वलित होगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि कानून बनने के बाद अब सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के लिए इन दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य हो जाएगा।