Vande Bharat Sleeper Train: अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कैंसिलेशन पर लगेगा कितना चार्ज? जानें नई पॉलिसी

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक 14 घंटे में चलेगी और प्रीमियम सुविधाओं के साथ यात्रियों को नया अनुभव देगी।

अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कैंसिलेशन पर लगेगा ज्यादा चार्ज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 19, 2026

Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है। यह आधुनिक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच चलेगी और लगभग 14 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सेवाओं के साथ यह ट्रेन यात्रियों को नया अनुभव देने वाली है। हालांकि, इस ट्रेन में यात्रा करने से पहले इसके टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये नियम सामान्य ट्रेनों से काफी अलग हैं।

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर का रूट तय, जानें किराया और सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बदले हुए टिकट नियम

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए टिकट कैंसिलेशन पॉलिसी में सख्ती की है। रेलवे का कहना है कि इन प्रीमियम ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता और संचालन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव जरूरी था। नए नियमों के तहत अगर यात्री तय समय सीमा में टिकट कैंसिल नहीं करते हैं, तो उन्हें पूरा रिफंड नहीं मिलेगा और कुछ मामलों में रिफंड बिल्कुल भी नहीं दिया जाएगा।

कितना पैसा कटेगा?

रेलवे द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कन्फर्म टिकट कैंसिल करने पर समय के आधार पर कटौती तय की गई है। यदि कोई यात्री टिकट बुक कराने के बाद कभी भी उसे कैंसिल करता है, तो न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी। अगर ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 72 घंटे से लेकर 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल किया जाता है, तो किराए का 50 प्रतिशत हिस्सा काटा जाएगा। वहीं सबसे सख्त नियम यह है कि यदि यात्री ट्रेन के चलने से 8 घंटे से कम समय पहले टिकट कैंसिल करता है, तो उसे किसी भी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा।

Vande Bharat: पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 7 नई ट्रेनों का सफर, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे ने क्यों किए नियम सख्त?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए अब रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के चलने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। पहले यह प्रक्रिया 4 घंटे पहले होती थी। इसी बदलाव के कारण टिकट कैंसिलेशन नियमों को भी सख्त किया गया है, ताकि आखिरी समय में होने वाली कैंसिलेशन से सीटों का नुकसान न हो।

सामान्य ट्रेनों से कैसे अलग हैं ये नियम?

सामान्य ट्रेनों से कैसे अलग हैं ये नियम?
सामान्य ट्रेनों से कैसे अलग हैं ये नियम?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कैंसिलेशन नियम सामान्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से बिल्कुल अलग हैं। आम ट्रेनों में टिकट कैंसिल करने पर एक तय फ्लैट चार्ज लिया जाता है। जैसे फर्स्ट एसी में 240 रुपये, सेकंड एसी में 200 रुपये, थर्ड एसी में 180 रुपये, स्लीपर क्लास में 120 रुपये और सेकंड क्लास में 60 रुपये की कटौती होती है।
लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में फ्लैट चार्ज की जगह प्रतिशत के आधार पर पैसा काटा जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है।

RAC सुविधा नहीं होगी उपलब्ध

रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। यानी इन ट्रेनों में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की कोई सुविधा नहीं होगी। यही कारण है कि टिकट कैंसिलेशन के नियमों को और ज्यादा सख्त बनाया गया है।

Train Cancelled News: खराब मौसम में रेलवे का बड़ा फैसला, कई ट्रेनों की रद्द सूची जारी

सीमित कोटा और न्यूनतम दूरी तय

सीमित कोटा और न्यूनतम दूरी तय
सीमित कोटा और न्यूनतम दूरी तय

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में केवल कुछ चुनिंदा कोटे ही लागू होंगे। इनमें महिलाओं का कोटा, दिव्यांग यात्रियों का कोटा, वरिष्ठ नागरिकों का कोटा और ड्यूटी पास पर यात्रा करने वालों का कोटा शामिल है। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। साथ ही इन ट्रेनों के लिए न्यूनतम चार्जेबल दूरी 400 किलोमीटर निर्धारित की गई है।