Vande Bharat: पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 7 नई ट्रेनों का सफर, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Vande Bharat: प्रधानमंत्री मोदी ने 7 नई ट्रेनों का उद्घाटन किया, जिसमें देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और 4 अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से शुरू हुई ये ट्रेने पूरे भारत में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी।

पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 7 नई ट्रेनों का सफर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 17, 2026

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने कुल 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (हावड़ा से कामाख्या) के साथ-साथ 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और 2 नई एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों की शुरुआत पश्चिम बंगाल से हुई है, जिससे पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण और पश्चिम भारत तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Vande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, पीएम मोदी ने मालदा से दिखाई हरी झंडी

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत

अलीपुर द्वार – पनवेल (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस

पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 7 नई ट्रेनों का सफर
पश्चिम बंगाल से शुरू हुई 7 नई ट्रेनों का सफर

इस ट्रेन से पश्चिम बंगाल और मुंबई के बीच यात्रा का समय कम होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी। साथ ही पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ते हुए कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

PM मोदी का 2 दिन का बंगाल दौरा: देश की नई Sleeper Vande Bharat को 17 जनवरी को मिलेगी हरी झंडी

अलीपुर द्वार – एमएमवीटी बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन से अलीपुर द्वार और बेंगलुरू के बीच यात्रा आसान और तेज होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी।

न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुच्चिराप्पल्लि अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच यात्रा का समय घटेगा। न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुच्चिराप्पल्लि तक की यात्रा अब अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस ट्रेन से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के यात्रियों को लाभ होगा।

न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस

नागरकोविल और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच यात्रा का समय कम होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर देगी। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को फायदा मिलेगा।

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान, गुवाहाटी-कोलकाता रूट से बदलेगी रात की रेल यात्रा

नई एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन

बालुरघाट – एमएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस

इस ट्रेन से यात्रियों को एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच यात्रा को आसान बनाएगी।

राधिकापुर – एमएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस

राधिकापुर से बेंगलुरू तक की यात्रा अब और भी आरामदायक होगी। इस ट्रेन से आम यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान, गुवाहाटी-कोलकाता रूट से बदलेगी रात की रेल यात्रा

यात्रियों और व्यापारियों को लाभ

इन नई ट्रेनों से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई दिशा मिलेगी। पूर्वी भारत से दक्षिण और पश्चिम भारत तक का सफर अब और भी आसान हो जाएगा।