Vaishakh Purnima 2026: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं, और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन पूर्णिमा को बेहद ही खास माना गया है। जो कि हर माह में एक बार पड़ती है, इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। इस बार वैशाख पूर्णिमा 1 मई दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है और कष्टों का निवारण हो जाता है, ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
Vaishakh Purnima 2026 पर बन रहे शुभ संयोग, जानें पूजा का उत्तम मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
पानी से भरा मटका
वैशाख पूर्णिमा के दिन पानी का दान करना शुभ माना जाता है, इस दिन आप पानी से भरा मटका भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष आता है।
अन्न का करें दान
पूर्णिमा तिथि पर अन्न का दान करना भी अच्छा होता है, ऐसे में आप इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज का दान जरूर करें। ऐसा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
वस्त्रों का दान
आप जरूरतमंदों को हल्के और सूती वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक शक्ति का संचार होता है, और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
गुड़ और चीनी का दान
इस दिन गुड़ और चीनी का दान करना भी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आती है।
पंखा या छाता का दान
आप चाहें तो इस दिन पंखा या छाता का दान कर सकते हैं, ऐसा करना शुभ होता है। इससे जीवन में संतुलन आता है और सुख समृद्धि बनी रहती है।
पूर्णिमा पर क्या करें क्या ना करें
आपको बता दें कि वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। इसके बाद भगवान विष्णु और चंद्र देव की विधिवत पूजा करें, साथ ही व्रत भी रखें। पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को अनाज का दान करें। शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करें।
इस दिन भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, इसके अलावा झूठ बोलने से बचें। पूर्णिमा के दिन क्रोध करने से भी बचना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।
बुद्ध पूर्णिमा 2026: वैशाख पूर्णिमा पर 1 मई को होगा स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









