Vaishakh Maah 2026: वैशाख माह में कर दें इन 5 चीजों का दान, भगवान विष्णु की कृपा से तिजोरी में कभी नहीं होगी धन की कमी!

वैशाख माह की शुरुआत हो गई है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इस महीने में किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना अधिक मिलता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।

Vaishakh Maah 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Vaishakh Maah 2026: हिंदी पंचांग के अनुसार वैशाख माह का आरंभ हो चुका है और इसका समापन 1 मई को वैशाख पूर्णिमा के साथ होगा। धार्मिक दृष्टि से यह माह अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इसी महीने भगवान विष्णु ने मधु नामक राक्षस का अंत किया था, इसलिए इसे माधव मास भी कहा जाता है। इस माह में भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है।

स्कंद पुराण में वैशाख माह को सबसे उत्तम बताया गया है। इस समय स्नान, दान और धार्मिक कार्य करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जीवन में बरकत आती है। तुलसी माता की पूजा भी इस माह में विशेष फलदायी होती है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

Vaishakh Month 2026: शुरू हुआ भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना, इन नियमों और उपायों से घर लाएं सुख-समृद्धि!

वैशाख माह में करें ये दान

Vaishakh Maah 2026
वैशाख माह में कर दें इन 5 चीजों का दान

1. जल का दान

वैशाख मास में जल का दान सबसे पुण्यकारी माना गया है। इस माह में जल से भरा घड़ा या मटका दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

2. फल का दान

गर्मी के मौसम में शीतलता देने वाले फलों का दान करना शुभ होता है। तरबूज, खरबूजा और बेल जैसे मौसमी फलों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3. छाता और चप्पल का दान

वैशाख माह में गर्मी अधिक होती है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंदों को छाता और चप्पल दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान राहु-केतु दोष को दूर करने में सहायक होता है।

4. वस्त्र का दान

जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। यह दान जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाता है।

5. सत्तू का दान

गर्मियों में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक देता है। इस माह में सत्तू का दान करने से पुण्य मिलता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Chardham Yatra: वैश्विक तनाव का दिखा असर, 6 लाख तीर्थयात्रियों ने खींचे हाथ, कारोबारी परेशान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।