Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने लिया जंगल सफारी का मजा, तेंदुआ-भालू समेत दिखे कई जंगली जानवर

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट मैदान से दूर जंगल की रोमांचक सफारी पर निकले, जहां उन्हें तेंदुआ, भालू, सांभर और चीतल समेत कई जंगली जानवर नजर आए। करीब चार घंटे की इस सफारी में सबसे ज्यादा रोमांच तब बढ़ा, जब बाघ देखने का मौका बेहद करीब आकर भी हाथ से निकल गया।

वैभव सूर्यवंशी ने लिया जंगल सफारी का मजा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 9, 2026

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ अपनी ऑफ-फील्ड गतिविधियों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा भी मौजूद थे। राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़े सदस्य भी इस सफारी का हिस्सा रहे। यह जंगल सफारी बोर टाइगर रिजर्व के गेट से शुरू हुई। इस दौरान फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी टीम के साथ मौजूद रहे और सफारी के दौरान वन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा की।

श्रीलंका सीरीज से पहले भारत को झटका, चोटिल साई सुदर्शन टीम से बाहर

करीब चार घंटे जंगल में रहे क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी खिलाड़ियों ने जंगल के बीच करीब चार घंटे बिताए। इस दौरान उन्हें जंगल के कई खूबसूरत और रोमांचक नजारे देखने को मिले। सफारी के दौरान टीम ने तेंदुए के अलावा भालू, सांभर, चीतल और मोर जैसे कई वन्यजीवों को करीब से देखा। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि खिलाड़ियों को जंगल के राजा यानी बाघ को देखने का मौका लगभग मिल ही गया था। हालांकि, थोड़े अंतर से उनकी बाघ देखने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। इसके बावजूद सफारी उनके लिए काफी यादगार रही।वैभव ने इस सफारी से जुड़ा एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें जंगल की यात्रा और वहां के खूबसूरत नजारों की झलक देखने को मिली।

जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से मचाया धमाल

जंगल सफारी से पहले वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे। तीन मैचों की टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। सीरीज के तीसरे मुकाबले में वैभव शतक बनाने से महज कुछ रन दूर रह गए। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। इससे पहले वैभव को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, हालांकि वहां उन्हें दोनों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। शुरुआती मुकाबलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

IND vs SL: साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

शानदार वापसी से फिर चर्चा में आए वैभव

जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वैभव ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। अब उनकी चर्चा केवल उनकी कम उम्र को लेकर नहीं, बल्कि उनके रिकॉर्ड और बल्लेबाजी की प्रतिभा को लेकर भी हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी वैभव की प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं। धवन का मानना है कि युवा बल्लेबाज में काफी क्षमता है और आने वाले समय में उनका क्रिकेट करियर शानदार हो सकता है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव हासिल कर चुके वैभव के लिए आगे का सफर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्रिकेट मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है।