वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप हो गया है. दोनों अपने रिश्ते में आई दूरियों को मिटाकर फिर से एक हो गए हैं. कुछ दिनों पहले तक चंद्रिका जहां पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही थीं, वो अब पति संग रोमांटिक होती हुई नजर आईं. पति संग चंद्रिका का बेडरूम रोमांस चंद्रिका ने पति युगम संग एक रोमांटिक बेडरूम वीडियो शेयर किया है. युगम चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो चंद्रिका को कीमती तोहफा भी देते दिखे. युगम ने चंद्रिका को प्यार से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप हो गया है. दोनों अपने रिश्ते में आई दूरियों को मिटाकर फिर से एक हो गए हैं. कुछ दिनों पहले तक चंद्रिका जहां पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही थीं, वो अब पति संग रोमांटिक होती हुई नजर आईं.

पति संग चंद्रिका का बेडरूम रोमांस
चंद्रिका ने पति युगम संग एक रोमांटिक बेडरूम वीडियो शेयर किया है. युगम चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो चंद्रिका को कीमती तोहफा भी देते दिखे. युगम ने चंद्रिका को प्यार से माथे पर KISS भी किया. फिर दोनों एक दूसरे को प्यार से गले लगाते नजर आए.

चंद्रिका और युगम ने अपने रोमांटिक वीडियो के कैप्शन में लिखा- हम बस तेरे हैं. इसके साथ उन्होंने हार्ट और ईविल आई इमोजी भी बनाई.

पति संग अनबन भूलीं चंद्रिका
चंद्रिका और युगम को रोमांस करता देखकर फैंस का सिर चकारने लगा है, क्योंकि कुछ वक्त पहले तक चंद्रिका रो-रोकर पति के धोखा देने के दावे कर रही थीं. चंद्रिका ने कहा था कि उनके पति का 2 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा है. अब वो पति संग रोमांस कर रही हैं.

ट्रोल हो रहीं चंद्रिका
चंद्रिका को पति संग रोमांटिक होता देखकर लोग दोनों को ही खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई कोई बताएगा ये सब क्या हो रहा है. दूसरे ने लिख- इतना ड्रामा क्यों करती हो? चंद्रिका को कोई ड्रामेबाज बता रहा है तो किसी का कहना है कि वो सबकुछ पब्लिसिटी के लिए करती हैं.

बता दें कि पति संग अनबन के बाद चंद्रिका मुस्लिम मिस्ट्री मैन सैफ संग रोमांस फरमाती नजर आ रही थीं. वो सैफी संग कई रोमांटिक वीडियो शेयर करती थीं, जिसपर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. लेकिन पति संग पैचअप होने के बाद उन्होंने सैफी संग वीडियो बनाने पर माफी मांगी थी. चंद्रिका अब पति संग खुशी-खुशी रह रही हैं.

Leave a Comment

2