Uttarakhand News: विकासनगर से हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान, अक्टूबर से शुरू होंगी 6 सीधी बसें

विकासनगर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, अक्टूबर से छह सीधी बसें चलने की तैयारी है, लेकिन रूट, समय और संचालन व्यवस्था को लेकर क्या होगा बदलाव, जानिए पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

विकासनगर से हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 21, 2026

Uttarakhand News: पछुवादून और जौनसार-बाबर क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विकासनगर से अब ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधे बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को देहरादून या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी आरटीए की ओर से रूट विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद देहरादून-विकासनगर बस यूनियन ने सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अक्टूबर से इन मार्गों पर नियमित बस संचालन शुरू किया जाएगा।

Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना के बाद

छह बसों के संचालन की तैयारी

छह बसों के संचालन की तैयारी
छह बसों के संचालन की तैयारी

देहरादून-विकासनगर बस यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार सैनी के मुताबिक, अक्टूबर से कुल छह बसों को इन रूटों पर चलाने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए यूनियन से रूटवार समय-सारणी मांगी है। समय-सारणी तैयार होने के बाद बसों के संचालन का अंतिम कार्यक्रम तय किया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों के आने-जाने के समय की जानकारी पहले से मिल सकेगी।

धार्मिक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी

धार्मिक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी
धार्मिक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी

हरिद्वार और ऋषिकेश उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र हैं। विकासनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इन शहरों की यात्रा करते हैं। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है। खास तौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और उन यात्रियों को फायदा मिल सकता है, जिन्हें वर्तमान में यात्रा के दौरान वाहन बदलने की जरूरत पड़ती है।

मोहब्बेवाला में सुबह हुआ भीषण हादसा

देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में रविवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े आठ बजे सीमेंट से लदा 18 टायरों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बाइक को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

पटेलनगर पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के सामने अचानक एक बाइक आ गई थी। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रक ने दो दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में लिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

सहारनपुर के कारोबारी की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय जमील पुत्र मकसूद, निवासी छुटमलपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जमील देहरादून में ड्राईक्लीनिंग की दुकान चलाते थे। हादसे के समय वह बाइक से सहारनपुर से देहरादून स्थित अपनी दुकान की ओर आ रहे थे।

पिता-पुत्री अस्पताल में भर्ती

हादसे में 45 वर्षीय बबलू कश्यप और उनकी 18 वर्षीय बेटी रोली भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबलू मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ मोहब्बेवाला में रह रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक व क्लीनर की तलाश की जा रही है।

Uttarakhand News: ऋषिकेश में राफ्टिंग सीजन की तैयारी तेज, चरणबद्ध