Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, कुंभ और चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस सक्रिय

उत्तराखंड में कुंभ और विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इंटेलीजेंस ने संवेदनशील क्षेत्रों से लेकर बड़े आयोजनों तक निगरानी बढ़ाने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य वीआईपी की सुरक्षा भी चुनावी दौर में चर्चा का अहम विषय बनी हुई है, जानिए पूरी तैयारी।

उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 16, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आगामी कुंभ मेले, विधानसभा चुनाव और प्रमुख धार्मिक एवं सरकारी आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य की इंटेलीजेंस इकाई ने सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा करते हुए जरूरी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वीआईपी नेताओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

CM Dhami Birthday: जन्मदिन पर धामी का खास अंदाज, यमुनोत्री में पूजा और

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
डीजीपी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

इंटेलीजेंस से जुड़े अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, आगामी चुनौतियों और बड़े आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने पर जोर

सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने पर जोर
सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने पर जोर

बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे उत्तराखंड के जिलों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से संभावित घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, इंटेलीजेंस ब्यूरो, राज्य पुलिस और एटीएस के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय इंटर-एजेंसी को-ऑर्डिनेशन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त सुरक्षा रणनीति को अधिक प्रभावी बनाना है।

चारधाम यात्रा और कुंभ मेले पर विशेष फोकस

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेले और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर भी विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार करने पर बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन, कानून व्यवस्था और अन्य सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पहले से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न हो सकें।

चुनाव के दौरान सीएम धामी की सुरक्षा पर विशेष तैयारी

चुनाव के दौरान सीएम धामी की सुरक्षा पर विशेष तैयारी
चुनाव के दौरान सीएम धामी की सुरक्षा पर विशेष तैयारी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य वीआईपी के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी बैठक में विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। चुनावी दौर में मुख्यमंत्री के विभिन्न क्षेत्रों में दौरे और जनसभाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा दूसरे बड़े नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम की संवेदनशीलता का आकलन कर कानून व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Uttarakhand News: CM धामी की घोषणा के बाद बड़ा अपडेट, ‘हनुमान अंश’ के

सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश

धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों से संबंधित संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि ऑनलाइन गतिविधियों में सामने आने वाले किसी भी संवेदनशील संकेत की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।