Uttarakhand News: नानकमत्ता साहिब में सफाई करते दिखे CM धामी, जनभागीदारी पर दिया जोर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान खुद श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई के जरिए लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता में जनभागीदारी को जरूरी बताया।

नानकमत्ता साहिब में सफाई करते दिखे CM धामी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 5, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सफाई व्यवस्था पर जोर दे रहे हैं। इसी बीच सीएम 5 अक्टूबर सोमवार को नानकमत्ता साहिब पहुंचे और खुद साफ-सफाई कर संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छका कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके चलते उन्होंने लोगों से स्वच्छता का महत्व समझाया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 153 साल पुराना नहर कानून बदलेगा, धामी

सीएम धामी ने दिया संदेश

आपको बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की साथ ही सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिका की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न सिर्फ किसी स्थान की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी भी लाता है।

गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

बताते चलें कि, स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े स्थानों की साफ-सफाई और पवित्रता को बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता जरूरी

धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता जरूरी
धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता जरूरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल है। यहां हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल मंदिर, गुरुद्वारे या अन्य धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जाने चाहिए। इसके लिए सरकार के प्रयासों के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नानकमत्ता साहिब में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा रहा।

अभियान नहीं, रोजमर्रा की आदत बने स्वच्छता

अभियान नहीं, रोजमर्रा की आदत बने स्वच्छता
अभियान नहीं, रोजमर्रा की आदत बने स्वच्छता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता को किसी एक कार्यक्रम या अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे निरंतर चलने वाली जनभागीदारी की प्रक्रिया बनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाए, तो इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी समेत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतीय अस्पतालों को लेकर बड़ा