
Uttar Pradesh: सुल्तानपुर में सोमवार तड़के पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी और 17 संगीन मामलों में वांछित अपराधी तालिब उर्फ आज़म खां को एनकाउंटर में मार गिराया। गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त यह बदमाश लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास सुल्तानपुर व लखीमपुर खीरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में ढेर हुआ। पुलिस को उसकी मूवमेंट की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।











