
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसान आंदोलन को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राकेश टिकैत पर दिया गया पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक तरीके से बात रखने वालों का स्वागत है, लेकिन अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही यह बयान सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है।











