US-Iran War: ट्रंप ने ईरान के ‘टोल टैक्स’ पर जताई आपत्ति, क्रिप्टोकरेंसी की मांग ने बिगाड़ा खेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर किसी भी तरह का 'टोल टैक्स' वसूलने से मना किया है।

US-Iran War

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

US-Iran War: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और होर्मुज स्ट्रेट पर बने तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि तेल की आपूर्ति जल्द शुरू होगी, चाहे इसमें ईरान शामिल हो या नहीं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कैसे संभव होगा। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल न लगाए।

Russia Ukraine Ceasefire: यूक्रेन के साथ 2 दिनों के युद्धविराम की घोषणा; क्या खत्म होगी जंग?

सीजफायर के बीच बयान

यह अल्टीमेटम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने पर सहमति बनी थी। ईरान ने सीजफायर के दौरान प्रतिदिन 15 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान टैंकरों से फीस वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो इसे तुरंत बंद करना चाहिए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि तेल की आपूर्ति जल्द शुरू होगी, चाहे ईरान मदद करे या नहीं।

ईरान पर फिर निशाना

ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह तेल की आवाजाही के मामले में बेहद खराब काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे समझौते का हिस्सा नहीं है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान जहाजों से ट्रांजिट टोल क्रिप्टोकरेंसी में लेने की शर्त रख सकता है।

सहयोग का संकेत

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ उन्होंने शांति और सहयोग की दिशा में सकारात्मक संकेत दिया। ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए “बड़ा दिन” बताया और कहा कि ईरान अब संघर्ष से थक चुका है और पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।

बातचीत और समझौते

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है और आगे भी बातचीत जारी रहेगी।

Global Crisis: ब्रिटिश नौसेना ने रूस का ‘अंडरसी केबल’ हमला टाला, पुतिन की यूरोप को काटने की साजिश फेल

2