US-Iran War: यूएई में फंसी एमी विर्क की फैमिली, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी पत्नी और छह साल की बेटी यूएई में फंसी हुई हैं। मौजूदा हालात को लेकर उन्होंने अपनी चिंता और भावनाएं साझा कीं।

US-Iran War

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

US-Iran War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। इस हालात का असर आम नागरिकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों और उनके परिवारों पर भी पड़ा है। ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और नरगिस फाखरी जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की जानकारी साझा की। इसी बीच पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने भी एक भावुक पोस्ट किया है।

Rashmika Mandanna Wedding: नवविवाहित रश्मिका-विजय ने गांव में लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

एमी विर्क की पत्नी और बेटी यूएई में फंसी

US-Iran War
यूएई में फंसी एमी विर्क की फैमिली

एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी यूएई में फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह स्थिति उनके लिए बेहद कठिन है। एक पिता और पति होने के नाते वे भावनात्मक रूप से टूटे हुए हैं। उनकी बेटी ने उन्हें मैसेज भेजा – “पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक स्ट्रांग लड़की हूं पापा, चिंता मत करो।”

पिता की पीड़ा

एमी ने कहा कि यह वह शब्द नहीं हैं जो कोई पिता सुनना चाहता है। हर न्यूज अपडेट उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने लिखा कि चाहे वे पब्लिक लाइफ में कितने भी मजबूत दिखें, लेकिन अंततः वे भी परिवार वाले इंसान हैं।

दूसरों के लिए दुआएं

एमी ने आगे कहा कि वे जानते हैं कि कई अन्य परिवार भी इसी डर और चिंता से गुजर रहे हैं। उनकी दुआएं सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि हर उस इंसान के लिए हैं जो इस संकट से प्रभावित है। उन्होंने यूएई सरकार और प्रशासन की कोशिशों की सराहना की, जो लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय का संदेश

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय, जो दुबई में रहते हैं और वहां कई बिजनेस चलाते हैं, ने भी इंस्टाग्राम पर संदेश साझा किया। उन्होंने भारत के लोगों से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की अपील की। विवेक ने लिखा कि यूएई की नींव शांति, मजबूती और साथ रहने की भावना पर बनी है। यहां 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं और सभी एक बड़े परिवार की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।

Yash Toxic Movie: यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का नया सिंगल ‘तबाही’ हुआ आउट, जानें रिलीज़ की सभी बातें

2