UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 2759 पर नियुक्ति की जाएगी. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. बता दें कि ये भर्ती कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए शानदार मौका है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अब से शुरू हो रहा है आवेदन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 24, 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 2759 पर नियुक्ति की जाएगी. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. बता दें कि ये भर्ती कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए शानदार मौका है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

अब से शुरू हो रहा है आवेदन
भर्ती से जुड़ी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 मार्च को ही जारी कर दिया गया था. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन 22 मई से शुरू हुए हैं. इस पद लपर उम्मीदवार 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. फीस पे करने की आखिरी तारीख भी यही है. अगर फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो, उम्मीदवार 18 जून तक सुधार कर सकते हैं.

किस वर्ग के लिए कितनी सीटें?
UR-1107
OBC-745
SC-579
ST-55
EWS-273

आवेदन के लिए योग्यता?
पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग या होम साइंस में 4 साल के डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. अगर आपके पास ये नहीं है तो आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

आवेदन के लिए देने होंगे केवल 25 रुपये
भर्ती के लिए न्यूनतम एज 21 साल और अधिकतम एज 40 साल निर्धारित की गई है. इसके अलावा भर्ती के लिए आवेदन केवल 25 रुपये में हो सकता है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

सिलेक्शन प्रोसेस
वहीं, अगर सिलेक्शन की बात करें तो ये तीन चरणों से होकर गुजरेगा. पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद से रिटन एग्जाम का आयोजन होगा और परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी.