दिल्ली नगर निगम सदन में बवाल, माइक तोड़कर पटका

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका, पार्षदों में तीखी नोकझोंक नई दिल्ली    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की गुरुवार को हुई बैठक में अभूतपूर्व हंगामा हुआ। पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद वायु प्रदूषण पर चर्चा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गया। कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश की टिप्पणी से नाराज आप पार्षद शुगुफ्ता जुबेर चौधरी ने महापौर प्रवेश वाही के आसन पर रखे कागजात फेंक दिए। महापौर का माइक तोड़कर फेंका आरोप है कि महापौर ने नाजिया को सदन के बीच में खड़े होकर बोलने और व्यक्तिगत

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका, पार्षदों में तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली   
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की गुरुवार को हुई बैठक में अभूतपूर्व हंगामा हुआ। पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद वायु प्रदूषण पर चर्चा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गया। कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश की टिप्पणी से नाराज आप पार्षद शुगुफ्ता जुबेर चौधरी ने महापौर प्रवेश वाही के आसन पर रखे कागजात फेंक दिए।

महापौर का माइक तोड़कर फेंका
आरोप है कि महापौर ने नाजिया को सदन के बीच में खड़े होकर बोलने और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से नहीं रोका। विरोध के दौरान महापौर आसन छोड़कर बाहर चले गए। आप पार्षदों ने उनके आसन को घेर लिया और माइक तोड़कर नीचे फेंक दिए। भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद
बैठक शुरू होते ही आप पार्षद प्रवीण कुमार ने पार्षद फंड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद पार्षदों को अब तक केवल 50 लाख रुपये मिले हैं। महापौर ने 25 लाख रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी करने की घोषणा की, लेकिन आप पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसके बाद बैठक पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

कब बढ़ा विवाद?
बैठक दोबारा शुरू होने पर नेता सदन जय भगवान यादव ने भाजपा सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने जवाब में भाजपा सरकारों की नाकामियां गिनाईं। इसके बाद नाजिया दानिश ने वायु प्रदूषण पर बोलते हुए आप की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। शुगुफ्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी के दौरान महापौर के हस्तक्षेप नहीं करने से विवाद बढ़ गया। महापौर लौटे तो उनका माइक क्षतिग्रस्त था। उन्होंने किसी तरह नेता सदन को एजेंडा पारित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद फिर हंगामा हुआ। एजेंडा पारित होने के बाद महापौर ने आयुक्त की सीट के माइक से कार्यवाही की पुष्टि कर बैठक स्थगित कर दी।

 

2