UPPSC PCS Main Exam: UPPSC ने घोषित की पीसीएस मेंस की तारीखें, देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC PCS Main Exam 2025: यूपीपीएससी ने घोषित की मुख्य परीक्षा की तारीखें और सत्र, पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध, दूसरे दिन सामान्य अध्ययन के दो पेपर, अंतिम दिन पांचवा और छठा पेपर। जानिए प्रयागराज और लखनऊ में परीक्षा के मिनट-दर-मिनट शेड्यूल और तैयारी का तरीका।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

UPPSC PCS Main Exam: ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय से प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनके लिए ये जरूरी खबर हो सकती है। Uttar Pradesh Public Service Commission (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2025 की मुख्य परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीखें, समय और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि, आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि पहले जारी अधिसूचना में कुछ प्रश्नपत्रों की अवधि में संशोधन किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखें।

DSSSB ASO भर्ती 2026: दिल्ली में 911 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

दो शहरों में एक साथ होगी परीक्षा

आपको बता दें कि, PCS मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन दो शहरों में एक साथ कराई जाएगी, जिनमें प्रयागराज और लखनऊ केंद्र शामिल हैं। दोनों शहरों में परीक्षा एक ही समय पर संपन्न कराई जाएगी, ताकि सभी परीक्षार्थियों के लिए समान व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। वहीं परीक्षा की तारीखों की बात करें तो 29 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिदिन दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

29 मार्च: सामान्य हिंदी और निबंध

29 मार्च: सामान्य हिंदी और निबंध
29 मार्च: सामान्य हिंदी और निबंध

मुख्य परीक्षा के पहले दिन यानी 29 मार्च को दो महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होगी। सुबह के सत्र में सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र कराया जाएगा। यह पेपर अभ्यर्थियों की भाषा दक्षता और व्याकरण संबंधी समझ को परखेगा। दोपहर के सत्र में निबंध की परीक्षा आयोजित होगी। इस पेपर के माध्यम से उम्मीदवारों की अभिव्यक्ति क्षमता, विचारों की स्पष्टता और लेखन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसरो का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम शुरू — क्लास 9 के स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

30 मार्च: सामान्य अध्ययन के पहले दो पेपर

बता दें कि, 30 मार्च को सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्र होंगे। सुबह के सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें इतिहास, भूगोल और सामाजिक विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें राजनीति, शासन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। यह दिन अभ्यर्थियों के समग्र ज्ञान और समसामयिक समझ की परीक्षा लेगा।

31 मार्च: विश्लेषण और प्रशासनिक समझ की परीक्षा

31 मार्च को भी दो पेपर निर्धारित हैं। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा। यह पेपर उम्मीदवारों की विश्लेषण क्षमता, नैतिक दृष्टिकोण और प्रशासनिक सोच का आकलन करेगा।

सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका! UPSC 2026 के आवेदन कल होंगे बंद

1 अप्रैल: अंतिम चरण की परीक्षा

PCS मुख्य परीक्षा का समापन 1 अप्रैल को होगा। इस दिन सुबह के सत्र में सामान्य अध्ययन पंचम प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर के अंतिम सत्र में सामान्य अध्ययन षष्ठ प्रश्नपत्र होगा। इन दोनों पेपरों के साथ ही PCS मुख्य परीक्षा 2025 की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।