UPI Security: UPI और नेट बैंकिंग यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, जानें बचाव के उपाय

UPI और नेट बैंकिंग यूजर्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है। Digital Lutera नामक नया मालवेयर सीधे एंड्रॉयड फोन में प्रवेश कर आपके बैंक अकाउंट और OTP तक पहुंच सकता है। जानिए कैसे यह काम करता है और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के आसान उपाय।

UPI और नेट बैंकिंग यूजर्स के लिए खतरे की घंटी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 12, 2026

UPI Security: अगर आप भी UPI पेमेंट या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक नए मालवेयर से सचेत रहने की जरूरत है। हाल ही में एक ‘Digital Lutera’ नाम का मालवेयर सामने आया है, जो यूजर्स के UPI अकाउंट से पैसे चुरा सकता है। यह मालवेयर पारंपरिक स्कैम की तरह कॉल या मैसेज के जरिए काम नहीं करता, बल्कि सीधे आपके एंड्रॉयड फोन की एक्सेस लेकर बैंकिंग वेरिफिकेशन मैसेज और OTP को बायपास कर सकता है।

Vivo Y51 Pro 5G आया मार्केट में: 7200mAh बैटरी और 5G सपोर्ट, ऑफर में कम कीमत पर खरीदें

कैसे काम करता है मालवेयर?

कैसे काम करता है मालवेयर?
कैसे काम करता है मालवेयर?

आपको बता दें कि, इस मालवेयर की सबसे खास बात यह है कि यह APK फाइल्स के जरिए यूजर के फोन में एंटर करता है। जैसे ही यूजर संक्रमित APK डाउनलोड करता है और इंस्टॉल करता है, मालवेयर अपने काम शुरू कर देता है। इंस्टॉलेशन के दौरान यह SMS पढ़ने और लिखने की परमिशन मांगता है। एक बार अनुमति मिलने के बाद यह बैकग्राउंड में सक्रिय हो जाता है और बैंकिंग वेरिफिकेशन मैसेज को ट्रैक करने लगता है। इन मैसेजेज़ के जरिए हैकर्स यूजर के अकाउंट में सीधे सेंध लगा सकते हैं।

इस मालवेयर की वजह से नेट बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन दोनों जोखिम में पड़ सकते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि यह पारंपरिक कॉल या लिंक आधारित स्कैम की तरह नहीं दिखता, इसलिए यूजर्स को इसकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

NPCI का बयान

UPI प्लेटफॉर्म चलाने वाली संस्था NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस मामले पर सफाई दी है। NPCI का कहना है कि इस मालवेयर की रिपोर्ट को पूरी तरह एनालाइज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यूजर्स को इस तरह के जोखिम से बचाने के लिए UPI में पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Samsung ला रहा है पावरफुल स्मार्टफोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, 17 मार्च को लॉन्च

ऐसे बचें इस मालवेयर से

UPI और नेट बैंकिंग यूजर्स को निम्न उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है:

  1. विश्वसनीय सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें: हमेशा गूगल प्ले स्टोर या भरोसेमंद सोर्स से ही एप्स इंस्टॉल करें।
  2. संदिग्ध लिंक से बचें: अगर कोई व्यक्ति मैसेज या कॉल के जरिए APK डाउनलोड करने का लिंक भेजे, तो उसे डाउनलोड न करें।
  3. गूगल प्ले प्रोटेक्ट ऑन रखें: अपने फोन में Google Play Protect फीचर को हमेशा सक्रिय रखें।
  4. फोन अपडेटेड रखें: अपने मोबाइल के सॉफ्टवेयर और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करें।
  5. अनजान APK फाइल न खोलें: केवल विश्वसनीय डेवलपर्स के ऐप्स ही इंस्टॉल करें।